Header Ads

Google ka malik kon hai? Who is the owner of google। गूगल कंपनी किसकी हैं?

Google दोस्तों ये वो नाम है जब भी किसी को कुछ जानकारियाँ चाहिये होता हैं। तो वो सबसे पहले गूगल को ही याद करता हैं। Google आज के समय में लगभग हर किसी कि जिंदगी का ( अहम ) मत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Google में किसकी कितना हिस्सा है? अगर नहीं तो आज जान ले। यहां जानें, कौन है Google का ( Owner )मलिक।


करीब - क़रीब 20 साल पहले 1998 में गूगल एक प्राइवेट कंपनी के तौर पर शुरू की गई थी दोस्तों। अगर कहा जाए कि इन 20 सालों में गूगल ने इंटरनेट की दुनिया पर राज किया है तो शायद ये कहना  गलत नहीं होगा। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी स्टार्ट करने से पहले इसके दोनों फाउंडर सर्गे ब्रिन और लैरी पेज 1995 में स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी में मिले थे। दोस्तों इस बात को याद रखिएगा अगर आप एक स्टूडेंट हो तो, दोनों ही फिलहाल अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों में से कोई गूगल का मालिक नहीं है। अगर आप सोच रहे हैं कि गूगल के भारतीय मूल के CEO सुंदर पिचाई गूगल के मालिक हैं, तो भी आप गलत हैं। तो फिर कौन है गूगल का मालिक, आइए आपको बताते हैं अच्छे से...


दरअसल, साल 2004 में ब्रिन और पेज ने गूगल को पब्लिक कर दिया। यानी गूगल का कोई एक मालिक नहीं है बल्कि कई सारे शेयरहोल्डर हो गए हैं। गूगल में शेयरहोल्डिंग समझने के लिए यह भी जानना बेहद जरूरी है कि साल 2015 में गूगल ने अपनी एक पैरंट कंपनी, Alphabet Inc., बनाई और अपने सारे प्रॉजेक्ट्स उसके अंडर ला दिए। गूगल की ओनरशिप और उससे जुड़े फैसले अब Alphabet के स्ट्रक्चर के हिसाब से ही किए जाते हैं। 


गूगल में अब शेयर के दो क्लास हैं- A और C। क्लास A के शेयरहोल्डर्स को वोटिंग को अधिकार है जबकि क्लास C के शेयरहोल्डर्स को नहीं। कुछ लोगों को B क्लास में भी रखा गया है। इन लोगों को 10-10 वोट हैं और ये मार्केट में ट्रेड नहीं हो सकते। अब जानते हैं कि गूगल में किसके कितने शेयर हैं-


लैरी पेज

सबसे ज्यादा शेयर की बात की जाए तो लैरी पेज के पास इस वक्त सबसे ज्यादा शेयर हैं। वह Alphabet के CEO हैं और उनके पास Alphabet के 20 मिलियन क्लास C शेयर्स और 19.9 मिलियन क्लास A शेयर्स हैं। उनकी ज्यादातर जिम्मेदारियां 2015 में सुंदर पिचाई के CEO बनने के बाद उन पर ट्रांसफर हो गई हैं। अक्टूबर 2018 तक 50.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पेज अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे।


सर्गे ब्रिन

Alphabet के प्रेजिडेंट सर्गे ब्रिन के पास 19.3 मिलियन क्लास C शेयर और 18,400 क्लास A शेयर हैं। उनकी कुल संपत्ति 49.9 बिलियन डॉलर है।


एरिक श्मिट


10 ( Year ) साल तक गूगल के CEO रहे एरिक श्मिट 2011 में Alphabet के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बने। 2017 में उन्होंने वह पद भी छोड़ दिया। श्मिट के पास डायरेक्टली 38,166 क्लास A शेयर, 1,287,765 क्लास C कैपिटल शेयर, 10,983 क्लास C गूगल शेयर और 10,983 क्लास A गूगल शेयर हैं। उनके पास फैमिली ट्रस्ट के जरिए 2.4 मिलियन क्लास C कैपिटल शेयर, 42,806 क्लास C कैपिटल शेयर और 74,361 क्लास A शेयर हैं। श्मिट की कुल संपत्ति 13.7 बिलियन डॉलर है।


सुंदर पिचाई और जॉन डियॉर

गूगल के CEO सुंदर पिचाई के पास 857 क्लास A शेयर, 8,844 क्लास A गूगल शेयर, 117,479 क्लास C कैपिटल शेयर और 85,415 क्लास C गूगल शेयर हैं। उधर, जॉन के पास 3,485 क्लास A शेयर and 5,027 क्लास C कैपिटल शेयर हैं। उनके पास 909,459 क्लास C कैपिटल शेयर और 118,653 क्लास A शेयर ट्रस्ट के जरिए भी हैं।



दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी ज़रूर बताए। दरासल मुझे लगा अपने पोस्ट के माध्यम से इस जानकारी को भी शेयर करना चाहिए। इसलिए मैंने इस आर्टिकल को लिखा। 

आर्टिका पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर ज़रूर करे।


No comments

Nora fatehi biography in hindi || Nora fatehi religion || Nora fatehi biography | Nora fatehi age

Nora fatehi biography in hindi || Nora fatehi religion || Nora fatehi biography | Nora fatehi age  आज इस लेख के माध्यम से आपको जानने को मिले...

Powered by Blogger.