Header Ads

Vivek Bindra Kon hai? Dr Vivek Bindra Biography in hindi। डॉ विवेक बिंद्रा जीवनी।

Breaking News - भूपेन्द्र चौधरी Vivek Bindra vs Sandeep Maheshwari News: फेमस यूट्यूबर विवेक बिंद्रा सुर्खियों में हैं, जो एक फेमस यूट्यूबर और लाइफ कोच भी है। आख़िर क्यों अचानक इतने चर्चे में आ गए की न्यूज़ चैनल पर भी इनकी बात होने लगी है। आये जानते, विवेक बिंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की है। दरअसल, विवेक बिंद्रा की शादी बीते 6 दिसंबर 2023 को यानिका से हुई थी। कहाँ जा रहाँ है कि विवेक बिंद्रा की पत्नी ने अपने पति के उपर FIR करवाया है। यही sandeep maheshwari sir और Vivek Bindra के बीच के विवाद के भी वीडियोस काफ़ी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरा सल कुछ दिन पहले sandeep maheshwari जी के शो में कुछ लड़के आए थे, और उन लड़कों ने sandeep maheshwari सर के सामने कुछ बाते बताई  जो विवेक बिंद्रा सर के बारे में था। शायद कहा जाता है की कुछ कोर्स के नाम पर कुछ फेमस लोग ग़रीबी में भी लूटना नहीं छोड़ रहें है। ग़रीबो से काफ़ी पैसे चार्ज कर रहै है। और उस कोर्स से कुछ ख़ास फ़ायदा भी नहीं है। और इस बात को संदीप सर ने कुछ अलग तरीक़े से समझाया था, उस शो को लेकर  फिर शायद विवेक बिंद्रा सर के तरफ़ से कोई जवाब आया था, और फिर ऊसी समय से दोनों काफ़ी चर्चा में है। और दोनों सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा में तो रहते ही है,पर इस बर कहा जा रहा है दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। कभी विवेक बिंद्रा सर ट्वीट कर रहें है तो कभी संदीप माहेश्वरी सर। और दोनों के फैन्स भी इन दोनों के बात को बहुत शेयर कर रहें है। खेर आगे जो भी बात हम्में पता चलेगा वो हम अपके साथ साझा करेंगे। पर इतना तो कन्फर्म है की विवेक बिंद्रा सर घरेलू विवाद से भी घिरे हुए है और बाहर के विवाद से भी। 


Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi। विवेक बिंद्रा जीवनी।


Dr. Vivek Bindra Sir

Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi:- अगर आप बिजनेस के क्षेत्र में कुछ करना चाहते है तो अवश्य हि आपने डॉक्टर विवेक बिंद्रा का नाम सुन रखा होगा। डॉक्टर विवेक बिंद्रा BadaBusiness.com नाम के कंपनी के मालिक है। विवेक बिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत अलग-अलग कंपनियों को बिज़नेस ट्रेनिंग देने से की थी उसके बाद वह यूट्यूब पर आए और यूट्यूब पर उनके सब्सक्राइबर इतने अधिक हो गए कि उन्होंने बड़ा बिजनेस नाम की कंपनी के जरिए लोगों को बिजनेस करने का कोर्स देना शुरू किया और आज उनकी कंपनी 3000 करोड़ से अधिक की हो चुकी है। अगर आप डॉक्टर विवेक बिंद्रा के फैन हैं या इनके बारे में कहीं सुन रखा है तो आज के लेख में Dr. Vivek Bindra Biography के बारे में विस्तारपूर्वक सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है। 


डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्म 1982 में हुआ था, एक गरीब परिवार में जन्म लेकर उन्होंने खुद को बिजनेस की जगत का सबसे बड़ा शिक्षक साबित किया है। इस लेख में आप समझ पाएंगे कि डॉक्टर विवेक बिंद्रा किस प्रकार एशिया के सबसे बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर बन पाए और कैसे उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में अपना इतना बड़ा नाम कायम किया। तो डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय सरल शब्दों में जानने के लिए हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहे। 


Dr. Vivek Bindra Biography

नाम

डॉ विवेक बिंद्रा

उपनाम

बिंद्रा

जन्म तिथि

जून 1982

जन्म स्थान

नई दिल्ली भारत

देश

भारत ( India )

कंपनी

Bada Business Pvt Ltd

कार्य

Business Training और कोर्स देना

प्रचलित होने का कारण

दुनिया का सबसे बड़ा बिजनेस यूट्यूब चैनल

संपति

50 crore

धर्म

हिंदू ( Hindu )



कौन है डॉक्टर विवेक बिंद्रा? Who is Dr. Vivek Bindra?

डॉ विवेक बिंद्रा Business और Entrepreneur के क्षेत्र में सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल डॉ विवेक बिंद्रा का है। इसके अलावा आपको जानकारी होना चाहिये की, उन्होंने एशिया का सबसे बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर का अवॉर्ड भी जीता है। उन्होंने विश्व की लगभग सभी बड़े ब्रांड के साथ बिजनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम में काम किया है। वर्तमान समय में डॉक्टर विवेक बिंद्रा की एक कंपनी Bada Business है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली, भारत ( India )में है। 


हम ऐसा बोल सकते हैं कि डॉ विवेक बिंद्रा एशिया के सबसे बड़े मोटिवेशनल स्पीकर और दुनिया (world) के सबसे बड़े बिजनेस यूट्यूब चैनल को चलाने वाले व्यक्ति है। इसके अलावा भारत के सभी लोगों को बिजनेस का ज्ञान देने के लिए उन्होंने बड़ा बिजनेस नाम की कंपनी बनाई है। जब ये बोलते है तो काफ़ी सारे लोग सिर्फ़ सुनते है इनके बातो को क्यू की लगभग हमारे देश भारत के काफ़ी सारे लोग इन्हें अच्छे से जानते और पहचानते है यह तक की इनके जैसा बनना चाहते हैं।


डॉक्टर विवेक बिंद्रा का प्रारंभिक जीवन | Vivek Bindra Bio 


यहाँ जानेंगे डॉ विवेक बिंद्रा सर के बारे में अच्छे से, विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 को हुआ था। जब विवेक बिंद्रा सिर्फ़ 3 साल के थे तब उनके पिता की मौत हो गई थी। और उनकी माता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद विवेक बिंद्रा काफी अकेलापन महसूस करते थे और अपने चाचा के यहां जाकर अपनी पढ़ाई और अपने आगे का जीवन व्यतीत किया। इनकी कहानी आपको बहुत कुछ समझाने वाली है, आज के इस लेख को आप सिर्फ़ कम्पलीट रीड करे।

विवेक बिंद्रा ने अपनी पढ़ाई लिखाई दिल्ली के घर के पास के स्कूल से पूरी की थी। बचपन से ही वह पढ़ाई में बहुत अच्छे थे मगर पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेलकूद में भी बहुत अधिक रूचि थी उन्हें खेलना खुदना बहुत पसंद था, खो-खो और इस तरह के अन्य खेलों में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना प्रदर्शन दिखाया है। खेलकूद के विभिन्न क्षेत्र में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है, और अपने स्कूल के दिनों में 100 से भी अधिक मेडल जीता है। ये अपना ज़्यादा से ज़्यादा वक्त पढ़ाई या तो फिर खेल में देते थे।



और फिर इसके बाद अपनी पढ़ाई को आगे जारी रखते हुए विवेक बिंद्रा ने संत जेवियर कॉलेज से BBA डिग्री हासिल की थी। वह MBA करने के लिए अमेरिका जाना चाहते थे दोस्तों मगर घर में पर्याप्त पैसा ना होने के कारण उनका यह सपना पूरा ना हो सका। कहते है ना मिडल क्लास वाले को सब कुछ ख़ुद ही करना पड़ता है, इसके बाद उन्होंने 2005 में Amity University Noida से MBA की डिग्री हासिल की थी। अपने कॉलेज का खर्च निकालने के लिए विवेक बिंद्रा छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे और शाम के वक्त नोएडा के मार्केट में डिक्शनरी बेचने का काम करते थे। मुझे आशा है अगर अभी तक अपने इस लेख को रीड किया होगा तो बहुत कुछ समझ आया होगा इनके जीवन के बारे में। अगर आप भी मिडल क्लास परिवार से है तो कभी भी हार नहीं माने कभी भी रुके नहीं।


विवेक बिंद्रा की शिक्षा | Vivek Bindra Education

डॉ विवेक बिंद्रा बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे जैसा कि अभी अपने जाना पर यह से कुछ ख़ास बात जानने वाले है  विवेक सर के बारे में, उन्हें दसवीं कक्षा से ही बिजनेस के क्षेत्र में काफ़ी रुचि थी, जिस वजह से वह 11वीं 12वीं में कॉमर्स के साथ पढ़ाई करना चाहते थे। जैसा कि पको पता होगा तीन स्ट्रीम होता है( साइंस, कॉमर्स, आर्टिस )पढ़ाई के साथ-साथ वह खेलकूद में भी काफी अच्छे थे उन्होंने लगभग हर तरह के खेल में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया हुआ था, और मेडल भी जीता है। कुछ प्रमुख खेल के रूप में उन्होंने खो-खो के खेल को चुना है और उसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेला भी है।

अच्छे अंक से दसवीं कक्षा पास करने के बाद अपने घर के पास के स्कूल से ही उन्होंने कॉमर्स विषय में 11वीं 12वीं की पढ़ाई पूरा किया था। इसके बाद 1991 से 2001 तक संत जेवियर कॉलेज से बीबीए ( BBA )की डिग्री हासिल की, और 2005 में नोएडा के Amity University में उन्होंने एमबीए ( MBA )की डिग्री के लिए एडमिशन लिया था। अपनी पढ़ाई को पूरा करने के बाद उन्होंने अध्यात्म पर भी बहुत स्टडी किया था, उसके बाद अपने बिजनेस के ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने के लिए चले आए थे। इनका जो इतना बड़ा नाम है इसके पीछे बहुत लंबीकहानी थी।


Vivek Bindra Family. डॉक्टर विवेक बिंद्रा का परिवार |

डॉ विवेक बिंद्रा के घर - परिवार के बारे में उन्होंने कभी भी खुलकर किसी इंटरव्यू में नहीं बताया है मगर अपने वीडियो में उन्होंने एक बार बताया है कि जब विवेक सिर्फ़ 3 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था दोस्तों जैसा कि मैंने इस लेख के माध्यम से पहले ही बताया। पिता का निधन होने के बाद उनकी माता ने दूसरी शादी कर ली और अपना एक नया परिवार बसा लिया था, जिसमें विवेक को काफी अकेलापन महसूस होता था। 

इसके बाद विवेक बिंद्रा कभी चाचा के घर कभी बुआ के घर इस तरह घूमते हुए अपनी छुट्टियों को बिताते थे, और अधिकतर समय अपने स्कूल के हॉस्टल में रहते थे। विवेक बिंद्रा एक सफल व्यक्ति के साथ एक सफल पिता और एक सफल पति भी थे पर अभी कुछ विवाद में फ़ासे है जिसके वजह से ये इन दिनों काफ़ी चर्चा में भी है।

Dr. Vivek Bindra ने सदी कब किया था?

विवेक बिंद्रा ने 6 दिसंबर, 2023 को मतलब की  शादी की और उनकी शादी के कुछ ही दिनों बाद, बिंद्रा के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। आरोपों में क्रमशः धारा 323, 504, 427, और 325 के तहत हमला, जानबूझकर अपमान, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और गंभीर नुकसान पहुंचाना शामिल है। खेर आगे जो भी होगा हम अपडेट देते रहेंगे।


दोस्तों पोस्ट पसंद आया तो दोस्तों के साथ भी साझा करे। और हम्में फॉलो ज़रूर करे न्यू अप्डेट्स के लिये। धन्यवाद

No comments

Nora fatehi biography in hindi || Nora fatehi religion || Nora fatehi biography | Nora fatehi age

Nora fatehi biography in hindi || Nora fatehi religion || Nora fatehi biography | Nora fatehi age  आज इस लेख के माध्यम से आपको जानने को मिले...

Powered by Blogger.