Rinku Singh Biography In Hindi | रिंकू सिंह का जीवन-परिचय | 6-6-6-6-6, five six.
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई उससे हर कोई हैरान और परेशान है, कोई कह रहा है कि ऐसे कैसे हो सकता है?, तो कोईइसे चमत्कार कह रहा है, आखिरी 8 गेंद पर कोलकाता को 39 रनों की जरूरत थी और सबको लग रहा था कि गुजरात यह मैचआसानी से जीत लेगी लेकिन हुआ वो जिसे किसी ने सपने में भी नही सोचा होगा।
![]() |
| Rinku Singh with SRK-King khan |
अंतिम ओवर में आखिरी 5 गेंद पर 28 रन की जरूरत थी मतलब हर गेंद पर चैकों से भी KKR नही जीत पाती उसे सिर्फ छक्के ही बचासकते थे, और हुआ भी कुछ ऐसा ही।
अब चलिए आगे रिंकू सिंह कौन है? वो कहां से आते है ? उनका क्रिकेट करियर कैसे शुरू हुआ ? इस बारें में बात करते है।
रिंकू सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज हैं। वह अपनी आक्रामक और निडर बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं। हम आपको आज details में बताएँगे rinku singh के बारे में।
शुरूआती जीवन :
12 अक्टूबर 1997 को यूपी के अलीगढ़ में जन्में रिंकू सिंह का क्रिकेट सफर किसी फिल्म की कहानी से कम नही है दोस्तों। रिंकू सिंह5 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर है।
रिंकू सिंह के पिता गैस सिलेंडर की डिलीवरी का काम करते थे, इसी कारण से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नही थी, अपने घर के हालातों को देखते हुए उन्होंने एक बार अपने क्रिकेट सफर को छोड़ने का मन बना लिया था, और रिंकू सिंह ने नौकरी करनेका फैसला किया लेकिन रिंकू के सामने परेशानी यह थी कि वो पढ़े-लिखे ज्यादा थे लेकिन उन्हें उस लेवल की नौकरी नही मिल पा रहीथी, झाड़ू मारने की इस नौकरी के ऑफर से वो बुरी तरह से टूट गए थे हमने ऐसा सुना है की rinku singh को झाड़ू मारने की नौकरीऑफर हुआ था वैसे हम आपको बता दें ये बात सच है या झूट अभी कुछ क्लियर नहीं है।, और अंत में उन्होंने क्रिकेट पर फोकस करनेका मन बनाया था।
क्रिकेट सफ़र :
क्रिकेट के प्रति उनके बढ़ते रूझान के बाद उन्होंने दिल्ली में हुए टूर्नामेंट में ना केवल हिस्सा लिया बल्कि मैन ऑफ़ द सीरिज का खिताबभी अपने नाम कर लिया था, इसके लिए उनको एक बाइक मिली जिसकी चाबी उन्होंने घर पहुंचते ही अपने पिता को दे दी ताकि उन्हेंसाइकिल से डिलीवरी ना करनी पड़े।
इसके बाद भी रिंकू का सफर चलता रहा लेकिन उनकी सोई हुई किस्मत जागी साल 2014 में जब उन्हें उत्तर प्रदेश की टीम में जगहमिली हालांकि उन्हें टी-20 करियर में ही मौका मिला लेकिन उन्होंने मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और इसकी बदौलत साल 2016में उनका रणजी डेब्यू भी हो गया, साल 2017 यह वो साल था जिसे शायद ही कभी रिंकू सिंह भूल पाए आईपीएल की नीलामी मेंपंजाब की टीम ने उन्हें 10 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा हालांकि उस साल वो केवल एक ही मैच खेल पाए।
अगले साल यानि की 2018 में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े, केकेआर (KKR) की टीम ने उन्हें 55 लाख कीकीमत पर अपनी टीम में शामिल किया।
रिंकू का चयन तो केकेआर की टीम में हो गया लेकिन वो नियमित रूप से इस टीम में जगह नही बना पा रहे थे, लेकिन साल 2022 केआईपीएल में उन्होंने तबाही मचा दी, लगभग हर मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली, लखनऊ के खिलाफ 14 गेंद पर 40 रन कीतूफानी पारी खेलने के बाद वो लगातार इस टीम का प्लेइंग-11 का हिस्सा है।
रिंकू सिंह की सफलता से एक बात तो साबित हो गई की सफलता में पैसा कभी बाधा नही बन सकता, अगर आपमें कुछ कर गुजरनें कीलालसा हो।
रिंकू सिंह का जीवन परिचय, रिंकू सिंह की बायोग्राफी, उम्र और जीवनी {Rinku Singh (Cricketer) Biography in Hindi, Age, Wiki, IPL and Cricket Career}
रिंकू सिंह का जीवन परिचय
Rinku Singh biography in hindi।
पूरा नाम | रिंकू खानचंद सिंह |
उपनाम | रिंकू |
जन्म | 12 अक्टूबर 1997 |
जन्म स्थान | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत |
आयु/उम्र | 25 वर्ष |
जन्मदिन | 12 अक्टूबर |
पेशा | क्रिकेटर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू धर्म |
नेट वर्थ | ज्ञात नही |
क्रिकेट/cricket
कोच | ज्ञात नहीं |
बल्लेबाजी शैली | बाएं हाथ के बल्लेबाज |
गेंदबाजी शैली | दाएं हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज |
पसंदीदा शॉट | इनसाइड आउट |
भूमिका | मध्य क्रम के बल्लेबाज |
घरेलू टीम | उत्तर प्रदेश |
प्रमुख टीमें | किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश अंडर-19 |
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
वनडे डेब्यू | अभी तक नहीं |
टेस्ट डेब्यू | अभी तक नहीं |
T20I डेब्यू | अभी तक नहीं |
इंडियन प्रीमियर लीग {आईपीएल}
उन्होंने साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था।
Rinku Singh IPL Auction Price History.
वर्ष | नीलामी मूल्य | टीम |
2018 | 80 लाख | कोलकाता |
2019 | 80 लाख | कोलकाता |
2020 | 80 लाख | कोलकाता |
2021 | 80 लाख | कोलकाता |
2022 | 55 लाख | कोलकाता |
2023 | 55 लाख | कोलकात |
आईपीएल आँकड़े {IPL Stats}
वर्ष {Year} | मैच | रन |
2018 | 4 | 29 |
2019 | 5 | 37 |
2020 | 1 | 11 |
2022 | 7 | 174 |
यादगार पारी जो लोग कभी भूल नहीं सकते हैं
9 अप्रैल 2023 को रिंकू ने मैच के आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को हरादिया।
ये पोस्ट पसंद आया तो आगे शेयर करे। धन्यवाद

Post a Comment